जहानाबाद, मार्च 8 -- कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था थाना क्षेत्र के नदौरा गांव में शुक्रवार की रात्रि नेवारी के दो पुंज में अचानक आग लग गयी। इसमें पांच बीघे का रखा पुआल जल गया, जिससे किसान को 30 से 40 हजार का नुकसान होने का आंकलन किया गया है। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि शेखर यादव के खलिहान में एक ही जगह पर पाँच बीघे का दो पुंज लगा हुआ था। रात्रि में अचानक आग की लपटें उठने लगी। लोग अंदेशा जता रहे हैं कि किसी ने सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा या असमाजिक तत्वों की यह करतूत हो सकती है। इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। लेकिन अभी तक थाने में आवेदन नहीं आया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.