जहानाबाद, जनवरी 24 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था थाना क्षेत्र के नदौरा गांव में किसानों के खलिहान में आग लगने से धान का बोझा व पुआल जलकर नष्ट हो गया, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपया बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार नदौरा गांव निवासी किसान राजेश महतो, सुरेंद्र चंद्रवंशी सहित दो अन्य किसानों के खलिहान में रखे धान के पुंज व धान के पुआल के गांज में आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता के कारण आग पर किसी तरह से काबू पाया गया और आग को ज्यादा फैलने नहीं दिया। सभी चार किसानों का खलिहान एक ही जगह था। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नही चल सका है। कुर्था प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों के क्षतिपूर्ति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। फोटो- 24 जनवरी अरवल- 26 कैप्शन- कुर्था प्रखंड के नदौरा गांव में आग से जली धान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.