मधुबनी, फरवरी 19 -- मधवापुर। नदी मार्ग से हवा भरे ट्यूब के जरिए ढोयी जा रही शराब की बड़ी खेप साहरघाट थाना क्षेत्र से बरामद की गयी। इस मामले में दो धंधेबाज पकड़े गये। नदी किनारे से इस मामले के 22 बाइक, तीन ट्यूब व दो फोन सेट भी बरामद किये गये। जब्त शराब की मात्रा एक हजार आठ सौ पैंतालिस लीटर है। बरामदगी, जब्ती और आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई गंगौर एसएसबी ने की। मामला इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 291/14 के पास बुधवार का है। शराब की खेप नेपाल से साहरघाट बाजार की ओर ले जायी जा रही थी। जब्त सामानों के साथ पकड़े गये आरोपियों को सुरक्षाबलों ने साहरघाट पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों में उतरा गांव निवासी अशोक कुमार का बेटा रूपेश कुमार है। जबकि, दूसरे आरोपी का नाम मनीष कुमार है। वह उमेश कुमार का बेटा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि आरोपिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.