मुंगेर, दिसम्बर 18 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के दुल्हर गांव स्थित नदी से बुधवार की सुबह पुलिस ने एक 85 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान दुल्हर गांव के घनश्याम यादव की पत्नी सुगिया देवी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार सुगिया देवी मंगलवार की रात शौच के लिए नदी किनारे गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। बुधवार की ो सुबह गांव के लोगों ने नदी में महिला के शव को देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से निकलवाया। परिजन ने शव की पहचान की। आशंका जताई जा रही है कि महिला शौच के लिए घर से नदी किनारे गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से नदी में गिर गईं, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिय...