मेरठ, अप्रैल 10 -- बालैनी क्षेत्र के मुकारी गांव मे हिंडन नदी मे दो दिन पहले डूबे युवक का शव सुराना पुल के समीप मिला। दो दिन से एनडीआरएफ टीम और पुलिस युवक की तलाश मे जुटी हुई थी। मौके पर पहुँचे परिजनो ने पोस्टमार्टम ना कराने को लेकर जमकर हंगामा किया। बाद मे पुलिस ने उन्हे समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के नंगला काशी गांव निवासी 22 वर्षीय सुहेल अपने परिजनो और साथियो के साथ बालैनी क्षेत्र के गांव मुकारी मे गेंहू कटाई करने के लिये आया हुआ था। सोमवार की दोपहर वह अपने साथियो के साथ हिंडन नदी मे नहाने गया था और वहा नदी मे गहरे कुंड मे समा गया था। तभी से पुलिस और उसके परिजन गोताखोरो की मदद से उसको ढूंढने मे लगे हुए है। दो दिन से एनडीआरएफ की टीम भी नदी मे युवक को तलाशने मे लगी हुई थी। बुधवार की शाम सुराना पुल के समीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.