अररिया, मई 13 -- चौसा, निज संवाददाता। फुलौत थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत अंतर्गत बलोरा घाट की नदी में रविवार की शाम लापता हुई बच्ची का शव मंगलवार की सुबह बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद शव कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। बताया गया कि भागलपुर जिलें के खरीक थाना अंतर्गत घूरुप ध्रुवगंज निवासी फनटुस शाह की पुत्री आंचल कुमारी (9) रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अपने सहेलियों के साथ पानी लाने के लिए बलोरा के नदी में गई थीं। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण आंजलि गहरे पानी में जाकर डूब गई थी। घटना के बाद मृतका की सहेली ने दी उसके परिजनों को बहियार में जाकर घटना की जानकारी दी। लेकिन देर रात हो जाने के कारण शव को बरामद करने के लिए किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। सोमवार से फुलौत थाना और चौसा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.