सुल्तानपुर, अगस्त 25 -- सुलतानपुर, संवाददाता । देहात कोतवाली क्षेत्र के बभनगंवा घाट पर सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने नदी में एक महिला को बहते देखा। मछली पकड़ रहे लोगों ने जब हिम्मत दिखाते हुए उसे बाहर निकाला तो यह देखकर हैरान रह गए कि महिला जीवित थी और उसकी सांसें चल रही थीं। उसने करीब बीस किलोमीटर की दूरी नदी में तय की थीं। हालांकि उसके हाथ-पैर और गला रस्सी से बंधा था और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। बताया जाता है कि बभनगवा गांव के कुछ लोग नदी में मछली मारने गए थे। उन्हें नदी में एक महिला संदिग्ध हालत में दिखाई दी। जब लोगों ने उसे बाहर निकालकर देखा तो उसकी सांसे चल रहीं थीं। बड़ी संख्या में लोग मौके पहुंचे। पानी में कई घंटे रहने से महिला की शरीर ठंडी पड़ चुकी थीं। उसका शरीर थर-थर कांप रहा था। काफ़ी देर बाद उसकी शिनाख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.