हमीरपुर, जनवरी 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। होटल में काम करने वाले एक लावारिस अधेड़ शख्स के शव को उसके साथियों ने पोस्टमार्टम के बाद यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आनन-फानन में शव को नदी से निकलावकर उसका दाह संस्कार कराया। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। थाना सजेती के हमिरामऊ गांव के ढाबे में 50 वर्षीय लावारिस संतोष काम करता था। कल बुधवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे शाम को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। ढाबे में काम करने वाले उसके साथी शव लेने आए थे। पोस्टमार्टम के बाद उक्त लोग शव को एंबुले...