मधेपुरा, अक्टूबर 8 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। नदी में पानी बढ़ने से निचले इलाके में रहने वाले लोग बेहाल है। लगातार बारिश होने व कोसी बैराज से पानी छोड़ने के कारण शहर के गुमटी नदी में जलस्तर बढ़ रहा है। नदी किनारे बसे लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। लोग घरों से जरूरी सामान निकालकर ऊंचे स्थानों में शरण लेना शुरू कर दिया है। कई लोग शहर के दूसरे जगहों पर मकान भाड़ा पर लेकर रहना शुरू कर दिया है। शहर के वार्ड 14 स्थित लोग काफी ज्यादा प्रभावित बने हुए है। नदी में पानी बढ़ने के कारण प्रभावित परिवार को जरूरी मदद करते हुए पूर्व पार्षद व सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव और रवीना कुमारी ने बताया कि गुमटी नदी में पानी बढ़ने से स्थिति गंभीर बन गयी है। प्रशासन प्रभावित परिवारों को मदद देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.