आरा, दिसम्बर 18 -- -मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव लकड़िया पुल के समीप शाम में हादसा -छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही थीं छात्राएं, दो बाल-बाल बचीं आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-सलेमपुर मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव स्थित लकड़िया पुल के पास गुरुवार की शाम एक एक ऑटो अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। हादसे में ऑटो सवार तीन छात्राएं जख्मी हो गए, जिनमें एक की हालत काफी गंभीर हो गई। वहीं, दो छात्राएं बाल-बाल बच गईं। डायल 112 द्वारा सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर सभी के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। हादसे को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। घायल छात्राओं में टाउन थाना क्षेत्र के मीराचक निवासी 17 वर्षीया मुस्कान कुमारी, उसी मोहल्ले के निवासी प्रदीप पासवान की 17 वर्षीया पुत्री तनु कुमार...