बिहारशरीफ, सितम्बर 19 -- गुरुवार की सुबह से गायब था युवक दीपनगर थाना क्षेत्र के पंचाने नदी में मिला शव बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव के पास पंचाने नदी से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान शेखोपुर गांव निवासी धन्नु यादव के 25 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गयी है। वह गुरुवार से ही लापता था। परिजनों ने डूबकर मौत होने की आशंका जतायी है। वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह काम करने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। शाम होने के बाद परिजन खोजबीन करने लगे। रात में कहीं पता नहीं चला। पुलिस को उसके गायब होने की सूचना दी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने पंचाने नदी में लाश मिलने की सूचना दी। गांव के लोग वहां पहुंचे तो उसकी शिन...