मोतिहारी, फरवरी 24 -- मेहसी। थाना क्षेत्र के भीमलपुर गांव के निकट बूढ़ी गंडक नदी में डूब जाने के कारण 45 वर्षीय रामबालक सहनी नामक व्यक्ति की मौत होगयी। घटना सोमवार की है। युवक राम एकबाल सहनी मुजफ्फपुर जिले के मोतीपुर थाना अंतर्गतत बरजी का निवासी था। वह अपने तीन चार साथियों के साथ भीमलपुर गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में मछली मारने के लिए जाल लगा रहा था। जाल लगाने के क्रम में जाल के नीचे से मछली निकल न जाये इसी के लिए जाल के निचले हिस्से को नदी के निचले हिस्से में दबाने के लिए डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के क्रम में नदी में डूब गया जिसके कारण उसकी मौत होगयी।अन्य साथियों ने शव को बाहर निकाल कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी।पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्ज़ा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।पुष्टि थाना अध्यक्ष सानु गौरव ने की ह...