लोहरदगा, जून 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में जलस्रोतों में डूबने से दो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनहो कोयल नदी के जमुना दह के समीप नहाने के क्रम में संजय गांधी पथ निवासी राजेश कुमार साहू के 21 वर्षीय पुत्र और इंजीनियरिंग के छात्र आर्यन राज की मौत हो गई। आर्यन अपने तीन मित्रों के साथ कांति फाल घूमने गया था। वहां से लौटने के क्रम में चारों दोस्त मनहो कोयल नदी के जमुना दह में नहाने उतर गए जहां आर्यन डूब गया। स्थानीय युवक के सहयोग से आर्यन को नदी के गहरे पानी से बाहर निकाला जा सका। सदर अस्पताल पहुंचाया में जांच के बाद चिकित्सक ने आर्यन के मौत की पुष्टि कर दी। आर्यन फिलवक्त इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। आर्यन की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सदर थाना पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.