सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- लंभुआ, संवाददाता। सुबह नदी के किनारे शौच के लिए गया 45 वर्षीय रिक्शा चालक नदी में फिसल गया और पानी में डूब गया। सूचना के बाद ग्रामीणों ने उसे पानी से निकाला और अस्पताल ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मकसूदन निवासी ई रिक्शा चालक राजमणि निषाद उम्र 45 वर्ष गुरुवार की सुबह गांव के पास स्थित गोमती नदी के किनारे शौच के लिए गया था। परिजनों के मुताबिक इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर पड़ा। जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी हुई उसे नदी के पानी से बाहर निकाले और अस्पताल ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मृतक के परिवार में प...