काशीपुर, सितम्बर 27 -- जसपुर, संवाददाता। रामगंगा नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबने वाले युवक का शव बरामद हो गया है। शनिवार दोपहर बाद उसके शव को सपुर्दे खाक कर दिया गया। शुक्रवार को ग्राम रायपुर निवासी 42 वर्षीय फिरोज पुत्र निसार की रामगंगा नदी में जाल लगाते समय डूब गया था। फिरोज अपने साथी गुफ़रान पुत्र इरफान, उस्मान पुत्र अब्दुल रहीम के साथ ग्राम बल्लभगढ़ में बह रही नदी में मछली पकड़ने गया था। शनिवार को उसका शव नदी में उतराता मिला। पुलिस की मदद से परिजनों को उसका शव मिला। ग्राम प्रधान दिलशाद शाह ने बताया कि शव का दफन कर दिया गया है। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.