अमरोहा, फरवरी 4 -- हसनपुर, संवाददाता। बगद नदी में गिर रहा शहर का नाला बंद करने की वजह से क्षेत्र के गांव करनखाल के किसानों के खेतों में बोई फसलें पानी में डूब गई हैं। किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्र के गांव करनखाल के किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि नगर पालिका के द्वारा बगद नदी तक बनाया गया नाला बीच में कुछ दबंग लोगों के द्वारा बंद कर दिया गया है। जिससे शहर का सारा गंदा पानी बंद नदीं में गिरने की बजाए आसपास के खेतों में भर गया है। लगातार पानी भरा रहने से गेहूं, आलू व सरसों की फसल नष्ट होने के कगार पर है। कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो जाएगी। नगर पालिका से मांग करते हुए कहा कि नाला खोलकर फसलों में भर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.