गोरखपुर, फरवरी 20 -- उरुवा बाजार,हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के धुरियापार कुआनो नदी में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने लगभग तेरह वर्षीय किशोरी का शव उतराता हुआ देखा। काफी प्रयास करने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसका रंग सांवला तथा शरीर पर लाल रंग की समीज मौजूद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...