समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- रोसड़ा। गुरुवार की दोपहर थाना क्षेत्र के कोलहट्टा स्थित करेह नदी में कपड़ा धोने गयी महिला पैर फिसलने से डूब गयी। जिसका देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों ने काफी खोजबीन का प्रयास किया। वहीं शाम को एसडीआरएफ टीम भी पहुंची। पर अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू करना संभव नहीं हो सका। डूबी महिला थाना क्षेत्र के कोलहट्टा गोनवारा वार्ड नं 18 निवासी अमरजीत पासवान की पत्नी पूनम देवी (25) बतायी गयी है। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर पूनम देवी कपड़ा धोने नदी किनारे गयी थी। कपड़ा धोने के क्रम में ही पूनम का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयी। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह डूब चुकी थी। महिला का कोई अता-पता नहीं चल सका। सूचना पर अंचल प्रशासन व रोसड़ा पुलिस की टीम भी घटनास्थल पहुंच...