किशनगंज, जनवरी 31 -- किशनगंज। संवाददाता डीएम विशाल राज एवं एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 28 जनवरी की रात को कोढ़ोबाड़ी थाना की पुलिस ने कालपीर जनता चौक के समीप गोरूमारा नदी के पास एक पोकलेन, एक ग्रेडर मशीन व दो हाईवा जप्त किया है। गौरतलब हो कि बहादुरगंज के समाजसेवी व भाजपा नेता कौशल झा ने नदी किनारे अवैध खनन मामले की शिकायत बिहार के सीएम, खनन व भूतत्व मंत्री, डीजीपी, सहित किशनगंज के डीएम, एसपी से की थी। कोढ़ोबाड़ी थाना की पुलिस को सूचना मिली थी की रात्रि में भारी मशीन एवं वाहन,पोकलेन, हाईवा के माध्यम से अवैध बालू खनन किया जा रहा है। वरीय पदाधिकारी को इस सूचना से अवगत कराया गया। दिघलबैंक सीओ एवं खनन पदाधिकारी, किशनगंज को सूचित करते हुए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। संयुक्त कार्रव...