गढ़वा, सितम्बर 24 -- रंका। थानांतर्गत गासेदाग गांव के खड़ियाही टोला निवासी 50 वर्षीय जोखन भूइयां की मौत मंगलवार की देर शाम हाथू नदी पार करने के दौरान तेज धार में बहने से हो गई। पुलिस ने बुधवार को उसका शव हाथू नदी पर बने पुल के पास से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि जोखन मंगलवार को रमकंडा बाजार करने घर से गया था। बाजार में नशा कर देर शाम घर लौट रहा था। उसी दौरान तेज बारिश होने के कारण रास्ते में ही किसी के घर पर रूक गया। बारिश खुलने पर वह नशे की हालत में ही घर के निकल गया। नशे की हालत में ही वह नदी पार करने लगा। उसी दौरान नदी के तेज धार में वह बह गया। रात को घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। उसी क्रम में उसका शव मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.