सोनभद्र, फरवरी 17 -- सोनभद्र/रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह में सोमवार शाम नदी पार करते समय चाची और भतीजी की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार की दोपहर दोनों के शवों नदी से बरामद किया। महिला अपने भतीजी और पति के साथ नदी पार कर अपने घर जा रही थी। पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह गांव निवासी 27 वर्षीय राहुल अपनी 24 वर्षीय पत्नी उषा और सात वर्षीय भतीजी रिंकी के साथ रिहंद जलाशय से जुड़े बेलवादह नदी को ट्यूब के सहारे पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से उषा और रिंकी ट्यूब से फिसलकर गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक दोनों की तलाश कराई गई, लेकिन अंधेरा और पानी म...