पटना, मई 17 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि बिहार जल सुरक्षा एवं सिंचाई आधुनिकीकरण परियोजना से बिहार को भरपूर सिंचाई की सुविधा और बाढ़ के प्रकोप से मुक्ति मिलेगी। परियोजना को शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गयी। श्री झा ने कहा कि परियोजना का उद्देश्य राज्य में बेहतर जल प्रबंधन से बाढ़ के प्रकोप को कम करना, अधिक प्रभावी सिंचाई प्रणाली का विकास करना तथा बाढ़ एवं सुखाड़ से उत्पन्न होने वाली आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों और क्षमता में वृद्धि करना है। इसमें बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए जहां प्रमुख नदियों के जलप्रवाह को नियंत्रित करने तथा नई तकनीक का उपयोग कर तटबंधों को ऊंचा एवं सुदृढ़ करने की कई योजनाओं को शामिल किया गया है, वहीं सूखा से प्रभावित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.