चाईबासा, अक्टूबर 29 -- चाईबासा, हिटी। प. सिंहभूम में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ मंगलवार को चार दिवसीय सूर्योपासना का महापर्व छठ संपन्न हो गया। सुबह जैसे ही सूर्यदेव प्रकट हुए, हजारों हाथ आशीष लेने के लिए एक साथ श्रद्धा से जुड़ गए। छठ पूजा के अंतिम दिन व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के लिए मंगलकामना की। निर्धारित समय के अनुसार विभिन्न स्थानों पर लोगों ने सूर्योदय की लालीमा दिखते ही अर्घ्य देना शुरू किया। इस दौरान महिलाओं ने छठी मईया के गीत भी गुनगनाए। अर्घ्य के बाद छठ व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा। बड़ी संख्या में छठ व्रती घाटों पर पहुंचे और अर्घ्य अर्पण कर परिवार के लिए मंगलकामना की। घाटों पर छठी मईया के गीतों से माहौल गुंजायमान हो रहा था। कई सामाजिक संस्थाओं ने सेवा शिविर लगाया। मंगलवार की श...