अल्मोड़ा, दिसम्बर 17 -- नदियों के किनारे राजस्व भूमि पर खनन कार्य का ग्रामीणों ने विरोध शुरू हो गया है। ताड़ीखेत ब्लाक के बोहरागांव में ग्रामीणों ने इस बाबत प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है और खनन कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। बोहरागांव की ग्राम प्रधान सुधा खनयात का कहना है कि नदी किनारे स्थित राजस्व भूमि पर खनन पट्टा स्वीकृत किए जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। खनन से भू कटाव, नदियों का प्रवाह बदल सकता है। गांव में कृषि भूमि पर भी इसका विपरीत असर पड़ेगा। उनका कहना है कि इस बाबत ना तो ग्राम प्रधान को सूचना दी गई और ना ही वन पंचायत सरपंच को विश्वास में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत राज अधिनियम का खुला उल्लंघन है। ग्राम सभा के जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर सरकारी भूमि पर खनन का पट्टा कैसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.