गिरडीह, अप्रैल 9 -- राजधनवार। धनवार थाना क्षेत्र के सापामारण पंचायत स्थित पहाड़पुर रेलवे ब्रिज के पास नदी के किनारे मंगलवार अहले सुबह संदेहास्पद स्थिति में लगभग 75 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। शव को जब्त कर धनवार पुलिस पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, धनवार नगर पंचायत निवासी मृतक तुलसी मोदी के पुत्र रणधीर मोदी ने बताया कि उसके पिता दो दिन पूर्व से घर नहीं आए थे। बताया कि उन्हें वे लोग ढूंढ़ रहे थे। इसी दौरान सोमवार अपराह्न पांच बजे उनकी माता का निधन होने से वे लोग परेशान थे। आज सुबह उन्हें जानकारी मिली की उनके पिता का शव धनवार पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। कहा कि मेरे पिता दिमाग से विक्षिप्त थे। इसके पूर्व भी वे लगभग छह माह पूर्व शादी समारोह में दिल्ली जाने के क्रम में ट्रेन से उतर गए थे। काफ़ी खोजबीन किए जाने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.