पीलीभीत, अगस्त 4 -- बनबसा बैराज से शारदा नदी में डेढ़ लाख की सबसे अधिक पानी डिस्चार्ज किए जाने से संभावित बाढ़ का खतरा बढ़ गया। अत्यधिक पानी रिलीज होने से शारदा भी अपने उफान पर आ गई। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांव के लोगों को सतर्क रहने की बात कही। यही नहीं ग्रामीणों से नदी किनारे न जाने की अपील भी की है। सुरक्षा के लिहाज से जल पुलिस और प्रशासन की टीम लगी हुई है। बीते 24 घंटे से पहाड़ी इलाकों और मैदान में क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इससे नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। बनवास बैराज में पानी अधिक होने के बाद सुबह डेढ़ लाख क्यूसके से सबसे अधिक पानी डिस्चार्ज किया गया। यह पानी शाम तक कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ट्रांस शारदा इलाके में पहुंचा। जिससे नदी काफी उफान पर आ गई। प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.