चंदौली, फरवरी 12 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवईकला गांव के समीप रिंगरोड गंगा पुल के नीचे नदी किनारे 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बुधवार की शाम मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस शव शिनाख्त का काफी प्रयास की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर मर्चरी हाउस भेजकर जांच पड़ताल करने में जुटी है। शिवाला चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि शव चार पांच दिनों का है। लग रहा है कि शव कहीं से बहकर आ गया है। मृतक के पास किसी प्रकार का शिनाख्त संबंधित सामान नहीं मिला। हालांकि मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...