लोहरदगा, फरवरी 5 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र खरकी बाला टोली ग्राम पंचायत में बीते सितंबर 2025 से खराब पड़े जलमीनार को ठीक कराने में अबतक पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल लोहरदगा और संबंधित जलमीनार को निर्माण कार्य कराने वाले संवेदक की लापरवाही से सैकड़ों परिवार नदी से दूषित पानी लाकर पीने को मजबूर हैं। बाला टोली बस्ती के मजलूम परिवारों ने बताया कि बीते 13 नवंबर को खरकी पंचायत सचिवालय में उपायुक्त डा ताराचंद जनता दरबार के दौरान पेयजल विभाग और संवेदक को फटकारते हुए एक सप्ताह के अंदर जलमीनार को दुरूस्त कराते हुए पेयजलापूर्ति बहाल कराने का सख्त निर्देश दिए थे। बावजूद पेयजल विभाग और संवेदक में जरा सा भी फर्क नहीं पड़ा। यही वजह है कि डीसी के निर्देशों का अब लगभग तीन महीने होने वाले हैं। लेकिन जलमीनार की स्थिति जस-की-तस ...