आजमगढ़, फरवरी 1 -- आजमगढ़। माघी पूर्णिमा पर रविवार की सुबह ही श्रद्धालुओं ने नदियों और सरोवरों पर पहुंच कर आस्था की की डुबकी लगाई। तत्पश्चात दान-पुण्य कर मंदिरों में पूजन अर्चन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना किये। माघी पूर्णिमा के अवसर पर फूलपुर के दुर्वाषा, निजामाबाद के दत्तात्रेय आश्रम, सिलनी स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम, रानी की सराय के अवंतिकापुरी और महराजगंज क्षेत्र के भैरो बाबा धाम पर रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने नदियों और सरोवरों में आस्था की डुबकी लगायी। स्नान के बाद दान-पुण्य किये और मंदिरों पर जाकर विधि विधान से पूजन अर्चन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना किये। कई स्थानों पर मेला भी लगा रहा। मेले में लोगों ने खरीदारी भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.