उरई, जनवरी 29 -- कोंच। थाना नदीगांव के दरोगा सुनील कुमार सैनी, दरोगा सत्यदेव सिंह, सिपाही राम कुमार और शैलेन्द्र कुमार की टीम ने हाकिम सिंह वंशकार को पकड़ा। हाकिम सिंह वंशकार , ग्राम गोदन, थाना गोदन, जिला दतिया, मध्य प्रदेश का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी हाकिम सिंह वंशकार पर पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे रिमांड के लिए न्यायालय में पेश कर रही है। उसके खिलाफ थाना स्तर पर धारा 13/26, धारा 251 (3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.