पटना, जनवरी 7 -- नदियों के सूखने से न केवल आम जनजीवन प्रभावित हुआ है बल्कि पशुओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। पशुओं को पीने के पानी से लेकर नहलाने और साफ सफाई तक पानी पर्याप्त मात्रा में नदियों से उपलब्ध हो जाता था। लेकिन पुनपुन नदी और बरसाती नदी लोआई, मोरहर, दरधा, कररुआ, भूतही बलान, लोकाइन नदी के सूखने पशुपालकों को पशुओं की साफ सफाई को लेकर खासी परेशानी हो रही है। पालीगंज में पुनपुन नदी के तटवर्ती गांव सिंगोड़ी थाने के समदा निवासी अवधेश मालाकार, अखिलेश भगत, विजय बिंद और बरसाती नदी लोआई के तटवर्ती गांव निरखपुर के हंसराज, नितेश कुमार, पतौना के कमलेश कुमार, उपेंद्र कुमार आदि पशुपालकों ने बताया कि निकटवर्ती नदियों के सूख जाने सबसे बड़ी समस्या पशुओं के नहलाने की हो रही है। पशुपालकों ने बताया कि पशुओं को खिलाने, पिलाने और नहलाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.