बेगुसराय, जनवरी 8 -- बीहट, निज संवाददाता। फिलहाल बेगूसराय जिले की पहचान भले ही औद्योगिक जिले के रूप में होती है, लेकिन कभी जिले में बहने वाली कई नदियों की वजह से बेगूसराय कृषि के साथ-साथ मछली पालन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण जिला रहा है। नदियों में नौकायन के जरिये भी नदी तटीय क्षेत्र के लोगों की रोजी-रोटी चलती थी। मछली पालन से लेकर नौका विहार से होने वाली आमदनी जिले की अर्थव्यवस्था में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। जल संपदा के मामले में बेगूसराय धनी जिला था। जिले में बहने वाली गंगा, बैंती, गंडक, बलान, चन्द्रभागा एवं नून नदियां कृषि, पशुपालन, मछली पालन, नौका विहार से लेकर आवागमन में प्रयोग होने वाली नौका के जरिये लोगों को रोजी-रोटी देती थी। जिले की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थी। अवैध खनन से बिगड़ रही है नदियों की से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.