विकासनगर, मार्च 29 -- आज वीर शहीद केसरी चन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में नमामि गंगे के तत्वावधान में चल रहा दो दिवसीय सेमिनार संपन्न हो गया। सेमिनार के अंतिम दिन नदियों और उनके संरक्षण पर चर्चा की गई। सेमिनार के समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ. दलिप सिंह नेगी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रो निरंजन सिंह राठी ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए गंगा एवं उसकी सहयोगी नदियों के बारे में जानकारी दी तथा नदियों के संरक्षण हेतु जागरूक होने का आग्रह किया। प्रो एके तिवारी ने कहा कि प्रकृति का शोषण करना मानव के अस्तित्व के लिए संकट है। कार्यक्रम में डॉ. रुचि बहुखंडी ने बायो एंजाइम पर प्रस्तुति देते हुए हानिकारक रसायन पदार्थों से होने वाले नुकसानों को रोकने के उपाय सुझाए। सेमिनार में प्रो. आरएस गंगवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.