अल्मोड़ा, अप्रैल 25 -- चौखुटिया। पश्चिमी रामगंगा नदी के आसपास की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के दस्तावेजीकरण, नदियों के संरक्षण के लिए जागरूक करने को स्रोत से संगम पदयात्रा निकाली जानी है। 150 किमी की यह पदयात्रा दूधातोली वन से शुरू होकर मोहान पर समाप्त होगी। इनेहर, हिमगिरी ग्रीन फाउंडेशन और पहर की ओर से 'स्रोत से संगम पदयात्रा 11 मई को दूधातोली वन से शुरू होकर गैरसैंण, खनसर घाटी, चानोला, खजूरानी, तड़ागताल, चौखुटिया, भिकियासैंण, मरचूला होते हुए 22 मई को मोहान पर जाकर समाप्त होगी। हिमगिरि से पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट और इनेहर से चिन्मय शाह ने बताया कि यह यात्रा पश्चिमी रामगंगा नदी के आसपास की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के दस्तावेजीकरण, समुदाय-नदी संबंधों को समझना और उत्तराखंड में नदी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण को जागरूक करने के लिए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.