लखीसराय, अगस्त 10 -- नदियों के जलस्तर की रफ्तार धीमी, लेकिन बढ़त जारी - बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां जस की तस, प्रशासन से गुहार बड़हिया,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली गंगा एवं हरूहर नदियों के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार भले ही धीमी पड़ी हो, लेकिन पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को दोनों ही नदियों में करीब सात इंच की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे खुटहा पूर्वी-पश्चिमी, लक्ष्मीपुर, पाली, एजनिघाट पंचायत तथा गंगा पार के दियारा क्षेत्र पूरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें डूब चुकी है और हजारों परिवार सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं। गंगा पार के आपदाग्रस्त बिंद टोली के करीब पांच दर्जन परिवार, जिनकी संख्या लगभग ढाई सौ है। अपने डेढ़ सौ मवेशियों के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शरण लिए हुए हैं। चार दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.