प्रयागराज, मार्च 23 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से शंख संस्था के सहयोग से भारत की नदियां : इतिहास, संस्कृति और चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 27 और 28 मार्च को ईश्वर टोपा भवन सभागार में किया जाएगा। इसमें में देश के इतिहासकार, पुरातत्वविद, पर्यावरणविद, गंगा संरक्षण विशेषज्ञ और शोधार्थी शामिल होंगे। वे भारतीय नदियों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और संरक्षण से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। विभागध्यक्ष प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य नदियों की पौराणिक और ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करना तथा वर्तमान समय में उनके संरक्षण की चुनौतियों और समाधान पर चर्चा करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.