जहानाबाद, फरवरी 9 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला गंगा समिति के अधिकारियों ने सोमवार को नगर पंचायत मखदुमपुर में निर्माणाधीन एमआरएफ यानी मेटेरियल रिकवरी फैसेलिटी का निरीक्षण किया। डीआरडीए के डायरेक्टर सह नोडल पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, डॉ. रोहित कुमार मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान एमआरएफ के निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उसके बाद अधिकारियों की टीम ने कृष्णवंशी यमुने घाट पर साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नदी तटों व घाटों की सफाई के लिए आम जागरूकता को भी बढ़ावा देने के लिए जरूरी कदम उठाने की हिदायत दी। घाटों पर कराए गए पेंटिंग कार्य एवं स्वच्छता से संबंधित स्लोगनों का अवलोकन करते हुए निदेशक डॉ. रोहित कुमार मिश्रा द्वारा जिला परियोजना पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.