पटना, अप्रैल 9 -- रोटरी पटना मिडटाउन और सनातनी गंगा फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण और नदी पुनर्जीवन विषय पर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम सवेरा कैंसर अस्पताल में हुआ। पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, नदियों की स्वच्छता और उनके पुनर्जीवन के महत्व पर आम जनमानस को जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य था। इस अवसर पर सनातनी गंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष और संस्थापक प्रवीण कुमार ने कहा कि नदियों का हमारे जीवन में आध्यात्मिक महत्व अधिक है। इसलिए इन्हें पुनर्जीवित करने का बीड़ा हमें उठाना चाहिए। इन्हें पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण भी हो पाएगा। गंगोत्सव पटना के संयोजक सुजीत कुमार वर्मा ने कहा कि मानवीय गतिविधियों और पर्यावरणीय कारकों के कारण नदियों की स्थिति प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.