मोतिहारी, जनवरी 5 -- आदापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र से निकलने वाली पसाह, बंगारी, कड़ियां मरधर पहाड़ियों नदियों के संकीर्ण होने से कृषकों को खेतों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। कहने के लिए तो इस क्षेत्र में चार पहाड़ी नदियों का बहाव होता है। लेकिन नदियों का पाट सिमटने से किसान अपने खेतों को सिंचित नहीं कर पाते हैं। नकरदेई पंचायत के मुखिया सह कृषक राम एकवाल राय बताते हैं कि बंगरी नदी का पाट दो से ढाई सौ फुट था। उस समय किसान श्रमदान से नदी में बांध लगाकर हजारों एकड़ फसलों की सिंचाई कर लेते थे । लेकिन अब नदी की गहराई अधिक हो गई है, उसका पाट सिमट कर तीस से चालीस फीट हो गया है। किसान खेतों का पटवन पम्प सेट लगाकर करते हैं। बारिश नहीं होने से अधिकांश खेतों में खरीफ फसल की बुआई नहीं हुई है। पूर्व विधायक सह कृषक रामप्रीत राय बताते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.