रुद्रपुर, जनवरी 31 -- खटीमा। गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं ग्राम पंचायत नदन्ना की ग्राम प्रधान माया जोशी को ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने पर केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने स्मृति चिह्न देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। दिल्ली से लौटीं प्रधान माया जोशी ने बताया कि यह अवसर उनके लिए गौरव का पल रहा। साथ में उनके पति पूरन चंद्र जोशी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...