समस्तीपुर, नवम्बर 15 -- समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने सभी पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है। इस चुनाव में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिसने राजनीतिक विश्लेषकों के जातीय गणित और तर्कों को बिल्कुल उलट कर रख दिया। सबसे अहम भूमिका महिला वोटरों की रही, जिन्होंने बड़ी संख्या में एनडीए के पक्ष में मतदान कर परिणाम की दिशा तय कर दी। जाति-धर्म और वर्ग की सीमाओं से आगे बढ़कर महिलाओं ने विकास, सुरक्षा और सामाजिक सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी। समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा सीटों में से 7 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत हुई। वहीं तीन सीटों पर राजद और सीपीआईएम के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। पिछली बार महागठबंधन ने पांच सीटें जीती थी। इस बार दो सीट गंवा कर केवल तीन जीती है। एनडीए में शामिल जदयू को पांच, बीजेपी को दो सीटें मिल...