छपरा, जनवरी 6 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव स्थित नट बस्ती में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अजय नट की 23 वर्षीय पत्नी शिल्पा कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि शिल्पा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका के पिता, मशरक थाना क्षेत्र के मशरक दक्षिण टोला निवासी योगेन्द्र नट ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दामाद घर छोड़कर फरार हो गया है। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मां के शव से लिपटकर बच्चों के रोने से माहौल बेहद मार्मिक हो गया, जिसे देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.