छपरा, मार्च 24 -- छपरा, हमारे संवाददाताl सारण पुलिस ने नट गिरोह के सात डकैतों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ 48 घण्टे में इसका खुलासा हुआ है। सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गड़खा थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गंडक के किनारे हथियारों से लैस होकर अपराध करने की योजना बनाने की सूचना जैसे ही उन्हें मिली कि सदर एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गड़खा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार को टीम में रखा गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी डकैतों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में इन सभी अपराधियों ने केवानी में हुई डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और लूटे गए नकद रुपए व आभूषण भी इन लोगों के पास से बरामद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.