मिर्जापुर, फरवरी 9 -- मिर्जापुर। नगर के नटवा चौकी के सामने ओवरलोड बालू लदे ट्रक के खराब हो जाने से सोमवार को सुबह आठ बजे के करीब जाम लग गया। इससे मिर्जापुर-प्रयागराज और शास्त्री पुल पर भी जाम लग गया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। इससे आम राहगीरों के अलावा, स्कूल वाहन, एम्बुलेंस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...