मुरादाबाद, जनवरी 2 -- मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता । नजूल की जमीन का एग्रीमेंट बिना शासन की अनुमति के हो रहा है। नजूल की जमीन बेची भी जा रही है। इसकी भनक लगने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा बिना शासन की अनुमति के जमीन नहीं बेची जा सकती। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि नजूल संपत्तियों के भूखंडों की खरीद फरोख्त/एग्रीमेंट बिना शासन की अनुमति के स्थानीय व्यक्तियों को बेचने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे शासकीय सम्पत्ति का हनन हो रहा है। उन्होंने ऐसे मुरादाबाद वासियों को सचेत किया है कि जो इस तरह का कृत्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि संज्ञान में आता है कि नजूल सम्पत्तियों के भूखण्डों की खरीद फरोख्त/एग्रीमेंट बिना शासन की अनुमति के किया जा रहा है तो नजूल भूखण्डों को बेचने व खरीदने...