कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के बागी पार्षदों ने गुरुवार को डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर बंगले के पीछे की सरकारी जमीन अवैध तरीके से कब्जाई जा रही है। भूमाफिया इस पर कब्जा कर रहे हैं और नगर निगम के पैसे से यहां जिम तक बना लिए गए हैं। चट्टे का भी संचालन हो रहा है। डीएम ने एसडीएम सदर को जांच के आदेश दिए है। भाजपा पार्षद विकास जायसवाल, पवन गुप्ता, आलोक पांडेय, लक्ष्मी कोरी और हरि स्वरूप तिवारी ने डीएम को बताया कि दबंग भूमाफिया द्वारा ताकत के जोर पर कब्जा करके निर्माण कराए गए हैं। अवैध तरीके से इंटलॉकिंग बिछाई है। लाइटों के पोल लगाए गए हैं। सबमर्सिबल पंप लगाया गया है। ओपन जिम के साथ एक भवन का भी निर्माण कराया गया है। जनता के पैसे को प्रभावशाली लोगों से मिलीभगत करके निजी स्वार्थ में लगा द...