अयोध्या, जून 23 -- अयोध्या, संवाददाता। थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र में रहने वाली किशोरी द्वारा बीते मंगलवार को खुद से आग लगा कर आत्महत्या कर लेने के मामले ने पुलिस महकमें को बड़ा सबक दिया है। क्योंकि किशोरी को झांसी से बरामद करने के बाद मानवीय संवेदनाओं के आधार पर पुलिस कर्मियों ने उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। इसके दूसरे दिन किसी कारण से वह आग लगा ली जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद बाल कल्याण समिति ने पुलिस की कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया। समिति के अध्यक्ष ने जांच के लिए एसएसपी को पत्र भेजकर पुलिस द्वारा स्वयं किसी के नाबालिग को संरक्षण या सुपुर्दगी में देना किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा के विरुद्ध होना बताया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल जोनाइल पुलिस यूनिट के नोडल अधिकारी ने बाल कल्याण समिति को गोष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.