बिजनौर, जनवरी 6 -- स्टेशन रोड स्थित सिटी मोबाइल सेंटर में मंगलवार रात अचानक आग लग गई आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू किया पाया। तब तक काफी नुकसान हो चुका था। नजीबाबाद में स्टेशन रोड स्थित सिटी मोबाइल सेंटर मे मंगलवार रात अचानक आग लग गई। बंद दुकान मे धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने दुकान स्वामी को सूचना दी। सूचना पाकर दुकान स्वामी मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। बताया गया कि मौके पर पहुंचकर अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन ने टीम के साथ आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। दुकान स्वामी शावेज पुत्र शाहिद निवासी मुबारकपुर उर्फ कल्हेड़ी के अनुसार आग लगने से दुकान में रखे लाखों के मोबाइल और अन्य सामान फर्नीचर आदि जलकर खाक हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...