बिजनौर, मई 3 -- अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ आई बारिश ने जहां लोगों को तेज गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए यह बारिश आफत बनकर बरसी। खेतों में काटी हुई गेहूं की फसल को नुकसान है। शुक्रवार को सुबह आसमान में अचानक काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश तेज हो गई। मौसम में ठंडक जरूर घुल गई, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार है और किसान इसकी कटाई और गहाई में जुटे हुए हैं। बारिश की वजह से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं आम की फसल को भी नुकसान होने का अनुमान है। तेज हवा और बारिश की वजह से शहर भर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.