गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद। कचहरी के नजारत विभाग में करीब 16 वर्ष पहले सामने आए करोड़ों रुपये के बहुचर्चित घोटाले की मंगलवार को विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केस के महत्वपूर्ण गवाह, बैंक के पूर्व अधिकारी नरेंद्र कुमार अदालत में पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ जनवरी की तारीख तय की है। कचहरी के नजारत के पीएफ में हुए घोटाले में सीबीआई ने कुल छह जजों एवं कर्मचारियों समेत 71 के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया था। सभी लोगों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, जालसाजी और फर्जी कागजात को लेकर भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस मामले में जांच की और जुलाई 2010 में आरोप पत्र दायर किया था। नजारत घोटाले का पर्दाफाश फरवरी 2008 को विशेष सीबीआई ...